फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दिन में धूप, शाम काे धूल भरी आंधी चली

विज्ञापन
अचानक मौसम खराब होने चलते आसमान में छाए बादल।संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बलिया। जिले में शुक्रवार को धूप निकली और मौसम दिन भर गर्म रहा। लेकिन शाम को धूल भरी तेज हवा चली। इससे किसानों की धड़कन बढ़ गई। सुबह से ही तीखी धूप से लोग बेहाल हो गए थे। शाम चार बजे के बाद मौसम में बदलाव हुआ और धूल भरी तेज हवा चलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई गई।
विज्ञापन

लगभग 20 किमी प्रतिघंटे की हवा चलने से कटी फसल तितर-बितर हो गई। आसमान में बादल देख किसान परेशान हो गए। इधर, आंधी के कारण कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.5 व न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37.5 व न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गांधी महाविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्राे. सुरेश सिंह ने बताया कि रात के बाद मौसम साफ हो जाएगा। नरहीं : शाम को तेज पछुआ हवा ने किसानों को सांसत में डाल दिया। शाम को बूंदाबांदी भी हुई। आसमान में बादल छाए रहने से मड़ाई रुक गई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि शनिवार को मौसम साफ रहने की संभावना है।
40 गांवों की बिजली गुल
पूर। क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब चार बजे आंधी के चलते गौरा मदनपुरा, पहाराजपुर व कङसर उपकेंद्रों से जुड़ी विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी के दौरान पेड़ों की डालियां बिजली लाइनों पर गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। करीब 40 गांवों की बिजली गुल हो गई। गौरा मदनपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि आंधी के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है। -
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें