फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चिकित्सकों की गिरफ्तारी की मांग, प्रशासन का पुतला फूंका

विज्ञापन
चिकित्सकों की गिरफ्तारी न होने के विरोध हल्दी चट्टी पर पुतला दहन करते छात्रनेतागण। संवाद
विज्ञापन
बलिया। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के आह्वान पर नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के अपूर्वा नर्सिंग के हत्यारोपित डॉक्टरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन का पुतला दहन किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने सतीश चंद्र कॉलेज चौराहे पर छात्र नेता अविनाश सिंह नंदन, रमेश गिरि और पूर्व अध्यक्ष मोती यादव ने नेतृत्व में जिला प्रशासन का पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन

बांसडीह तिराहे पर पुतला दहन का नेतृत्व कर रहे पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि अपूर्वा नर्सिंग होम की घटना हुए दो सप्ताह होने जा रहा है। इसके बाद भी अब तक अस्पताल के चिकित्सकों की गिरफ्तारी ना होना जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल करता है। कहा कि पुलिस की भूमिका संदेह में है ,पैसे और पावर का इस्तेमाल करके हत्या की धारा को बदलने का भी प्रयास जारी है। उन्होंने चेताया कि अगर धारा में कोई बदलाव करके आरोपी डॉक्टरों को बचाने का प्रयास किया गया तो न केवल जनपद स्तरीय बल्कि इस मामले को अब पूर्वांचल स्तरीय आंदोलन का रूप दिया जाएगा। पूर्व अध्यक्ष मिथिलेश यादव ने कहा कि जनपद का हर नर्सिंग होम कत्लखाने बन चुके है। इसी क्रम में बैरिया सुंदिष्टपूरी, दुबे छपरा, लक्ष्मणपुर, सोनवानी, हल्दी, दुबहर, रेवती, ब्यासी आदि स्थानों पर पुतला दहन किया गया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष नितेश सिंह, छोटू यादव ,सौरभ सिंह रानू,धनजी यादव, अंशुमान सिंह ,पवित्र सिंह व विपुल राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें