श्री बजरंग पीजी कॉलेज दादर आश्रम के छात्रों ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर छात्र अधिकार पद यात्रा का बुधवार को सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहे से जिलाधिकारी कार्यालय तक के लिए शुरू किया। इसके पहले छात्रों को पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
छात्रों ने एमए में शिक्षा शास्त्र, अर्थशास्त्र व अंग्रेजी विषयों की कक्षाओं की मान्यता लेकर कक्षाएं शुरू कराई जाए। स्नातक स्तर बीए में गृह विज्ञान, उर्दू विषयों की कक्षाएं प्रारंभ शुरू कराई जाए। विद्यालय में बंद पड़े कंप्यूटर की कक्षाएं पुन: प्रारंभ कराई जाएं। बीएड की मान्यता लेकर कक्षाएं प्रारंभ कराई जाए। पुस्तकालय एवं वचनालय की उत्तम व्यवस्था कराई जाए। सभी कक्षाओं में बिजली पंखा एवं नए भवन का प्लास्टर कराकर रंग रोगन कराया जाए। साथ ही तत्काल छात्र संघ चुनाव कराया जाए। इन सभी मांगों को लेकर छात्रों ने सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहे से जिलाधिकारी बलिया कार्यालय तक छात्र अधिकार पदयात्रा निकाली। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष अतुलेश कुमार यादव, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रिंस यादव, छात्रसंघ अध्यक्ष अनिकेत साहनी, धर्मेंद्र प्रसाद गोड़, अंकित पासवान, अजीत पासवान, श्रीनिवास चौहान, अजय कुमार, अंगद कुमार भारती, विनय यादव, लालू, अश्वनी कुमार वर्मा, अखिलेश कुमार मौर्य, राकेश यादव, मुनेंद्र यादव, अमित कुमार, अशोक सूर्या, अनीश यादव, अभिषेक कुमार, नितेश जाट, गोलू यादव, प्रिंस पासवान, सत्यम दीपक, आनंद, जिला पंचायत सदस्य बृजेश यादव, कमलेश यादव आदि रहे।