फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस के निलंबन की मांग को छात्रों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के नेतृत्व में छात्रों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिला अस्पताल के भ्रष्ट चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हल्ला बोला। इस दौरान छात्रनेताओं का आरोप था कि बीते 16 अगस्त को मामले से संबंधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा गया था, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई कारवाई नहीं हुई, जिससे भष्ट्र चिकित्सकों का मनोबल बढ़ा है और वे मरीजों तथा उनके तीमारदारों के साथ आए दिन दुर्व्यवहार कर रहे हैं।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार में लिप्त चिकित्सक अपनी ड्यूटी के समय पर चिकित्सा कक्ष में न बैठकर प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। साथ ही मरीजों की हकों की बात करने वाले छात्रनेता आदित्य प्रताप सिंह योगी एवं सूरज गुप्ता से स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जाता है। छात्र नेताओं पर फर्जी मुकदमा भी कायम कराते हैं। छात्रनेताओं ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी पांच सूत्री मांगों को रखा, जिसमें सीएमएस को तत्काल निलंबित करने, सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस बंद कराने, छात्रनेताओं पर दर्ज मुकदमा वापस कराने आदि की मांग की। मांगे पूरी नहीं होने पर छात्रनेताओं ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें