फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की बाइंड्री न होने से खतरे में छात्रों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गड़वार शिक्षा क्षेत्र के जनऊपुर गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय परिसर में बनी गड़ही में बाउंड्री न होने के कारण विद्यालय में पढ़ने वाले नौनिहालों की जिन्दगी पर हमेशा खतरा बना रहता है। कई शिकायत के बाद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विद्यालय में दो प्राथमिक विद्यालय संचालित होता था। इसे अब कम्पोजिट विद्यालय बना दिया गया है। विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केन्द्र और एएनएम सेंटर संचालित होता है। यहां पर हमेशा छोटे-छोटे बच्चों का आना जाना लगा रहता है। इसी परिसर में एक गहरे तालाब और कुएं का निर्माण हुआ था। इसमें न तो घाट बना है और न ही सुरक्षा के लिए कोई घेराबन्दी की गई है। इसी कारण अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय भेजने से डरते हैं। विगत 2008 में 19 दिसम्बर को दूसरी कक्षा का छात्र मनीष शर्मा की मौत कुएं में डूबने से हो गई थी। इसके पहले भी कुएं व तालाब में डूबने से कई मौत हो चुकी है। प्रशासन एवं जिम्मेदार एजेंसियों ने न तो इन्हें भरवाया और न ही जानलेवा तालाब के किनारे सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया। विद्यालय के बच्चे छुट्टी होते ही तालाब के किनारे खेलने लगते है। इस बावत कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन कोई पहल नहीं की गई। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधि व प्रशासन से बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तालाब की चहारदीवारी कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें