फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बिजली कटौती पर फूटा छात्रों का गुस्सा, कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति ने बिजली दुर्व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट को मांगों से संबंधित पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

पूर्वांचल समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि बलिया विधानसभा क्षेत्र सहित जनपद के हर एक विधानसभा क्षेत्र में बिजली की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। पूर्व अध्यक्ष राहुल मिश्र ने कहा कि दुबहर फीडर एवं रघुनाथपुर फीडर की स्थिति काफी दयनीय है। एचटी के तार आए दिन टूटकर गिरते हैं। इससे आपूर्ति बाधित रहती है। छात्र नेता धनजी यादव ने कहा कि ट्रिपिंग के कारण हर आधे घंटे में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है।
सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा को पत्रक सौंपते हुए छात्र नेताओं ने कहा कि अगर 72 घंटे के अंदर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो हर पंचायत भवन पर 2 घंटे का सांकेतिक धरना दिया जाएगा। इस दौरान अविनाश सिंह नंदन, नीरज प्रताप सिंह, अमित दुबे, मोती यादव, अभिजीत तिवारी सत्यम, पवन गुप्ता, नंदू यादव सहित छात्र एवं छात्रनेता मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें