फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव: छह महाविद्यायों में आज होगा नामांकन, तैयारिया पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के छह महाविद्यालयों में सोमवार को छात्र संघ चुनाव के लिए दिन में 11 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन होगा। जबकि कुवंर सिंह डिग्री कालेज की ओर से अधिसूचना जारी नहीं होने और बैरिया थाना क्षेत्र के सुदिष्टपुरी में मला लगने से सुदिष्टपुरी महाविद्यालय में चुनाव को लेकर संशय की स्थिति है। इसके अलावा जिन कालेजों में चुनाव है, वहां इसको लेकर जिला व कालेज प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रविवार को महाविद्यालय के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री, संकाय प्रतिनिधि कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि और प्रशिक्षण के पद पर दावेदारी के लिए उम्मीदवारों ने पर्चे खरीदे। नामांकन के बाद उसी दिन पर्चे की जांच भी होगी। तदोपरांत मंगलवार को सुबह 10 बजे से दिन में 12 बजे तक नाम वापसी और शाम चार बजे शेष सभी उम्मीदवारों का पदवार सूची प्रकाशित होगी और 24 दिसंबर को पूर्वाहन नौ बजे से अपराहन दो बजे तक मतदान होगा। शाम चार बजे मतगणना होगी और परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

इन कालेजों में होगा चुनाव
श्रीमुरली मनोहर महाविद्यालय, सतीश चंद्र महाविद्यालय, दुबहड़ के कमला देवी बाजोरिया डिग्री कालेज, दूबेछपरा के अमरनाथ पीजी कालेज, सिकंदरपुर के दादर डिग्री कालेज, रसड़ा के मथुरा पीजी कालेज में सोमवार को नामांकन होगा।
कुंवर सिंह महाविद्यालय ने नहीं जारी की अधिसूचना
शहर के कुंवर सिंह महाविद्यालय की ओर से अभी तक चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं की गई है। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से चुनाव की अवधि बढ़ाने की मांग की गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य अंजनी कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कहा है कि कम समय में चुनाव संपन्न कराना कई तरह की चुनौतियों से भरा है, लेकिन अभी तक जिला प्रशासन ने अपने निर्णय में कोई बदलाव नहीं किया है। इस महाविद्यालय में निर्धारित तिथि पर चुनाव होगा या नहीं इस पर अभी भी संशय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें