फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चोरी हुआ सांड़ आमघाट में मिला, आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह रोड। दुबहड़ थाना क्षेत्र के सवरुबांध गांव से चोरी हुआ एक सांड़ बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के आमघाट गांव में मिला। शिकायतकर्ता विजय शंकर यादव की तहरीर पर पुलिस ने राजा यादव, अनिल यादव निवासी शंकरपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

दुबहड़ थाना क्षेत्र के सवरुबांध गांव निवासी विजयशंकर यादव ने पुलिस को बताया कि मेरा सांड़ 16 जून की मध्यरात्रि को दरवाजे से गायब हो गया था। तलाश के दौरान जानकारी मिली कि सांड़ बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के आमघाट गांव में है। जब मैं वहां पर पहुंचा तो मुन्ना नट के आंगन में बंधा मिला। मौके पर शंकरपुर निवासी राजा यादव मौजूद था, जबकि अनिल यादव तथा उसके अन्य साथी मुझे देखते ही भाग गए। सांड़ मिलने के बाद पीड़ित ने बांसडीह रोड थाने में लिखित तहरीर दी है। थाना प्रभारी सतेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें