फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने इनामिया को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। पुलिस एवं वाराणसी एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार की शाम 25 हजार के इनामिया को कोलनाला क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया। उसकी पहचान रंजीत कुंवर पुत्र मुंशी कुंवर निवासी भटवलिया थाना रेवती के रूप में हुई। रंजीत के पास से एक पिस्टल, चार कारतूस, एक चोरी की बाइक, तीन मोबाइल बरामद हुए।
विज्ञापन

गिरफ्तार रंजीत कुंवर ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी विशाल, धीरज, कृष्णा के साथ मिलकर 28 फरवरी को कोलनाला क्रासिंग के पास भोर में गोली मार कर शराब लदी पिकअप को लूटा था। पिकअप लूटने के बाद एक मार्च को शराब व पिकअप को ठिकाने लगाने बिहार जा रहे थे। तभी चेकिंग के दौरान साथियों को पुलिस ने पकड़ लिया था। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय, अनिल कुमार सिंह प्रभारी एसटीएफ वाराणसी, उप निरीक्षक अजय यादव, हेड कांस्टेबल अरविंद पाठक एसटीएफ वाराणसी, हेड कांस्टेबल बैजनाथ एसटीएम वाराणसी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें