नरही। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित फेफना खेल महोत्सव के फाइनल राउंड का उद्घाटन प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने किया। मुख्य अतिथि अनिल राजभर ने फेफना खेल महोत्सव ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने का काम कर रहा है। युवा खिलाड़ियों को मंच दे रहा है।
नरही खेल मैदान पर आयोजित उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने की। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सम्मानित किया। खेल समारोह के पहले दिन एथलेटिक्स एवं क्रिकेट खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बृहस्पतिवार को फुटबॉल, कबड्डी एवं एथलेटिक्स के खेल आयोजन किए जाएंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अनिल राजभर, सहजानंद राय, जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा एवं कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने की। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि क्षेत्र की युवा खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय फलक पर पहचान देने में खेल महोत्सव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
गड़वार के उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरवा कलां के बच्चों ने योग के प्रदर्शन से मंत्रमुग्ध कर किया। फिनिक्स इंटरनेशन स्कूल व जमुना राम मेमोरियल स्कूल चितबड़ागांव के छात्र छात्राओं ने अपने प्रदर्शन से वाहवाही लूटी। कृष्णा शिक्षा निकेतन नरही के एनसीसी टीम ने मार्च पास्ट किया। फेफना खेल महोत्सव का आगाज क्रिकेट जूनियर क्रिकेट के पहले मुकाबले में सोहांव ने इंदरपुर को 9 विकेट व सीनियर क्रिकेट में कथरिया ने कोपवा को 8 विकेट से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया।
100 मीटर में इशिका व पंकज अव्वल
बुधवार को नरही खेल मैदान पर जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में इशिका राजभर प्रथम, रिया द्वितीय एवं गोल्डी तृतीय स्थान पर रही। जूनियर बालक 100 मीटर में पंकज यादव प्रथम, संदीप यादव द्वितीय एवं मोहित निषाद तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 100 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में जया उपाध्याय, प्रियंका श्रीवास्तव व निशा राज तथा 100 मीटर सीनियर बालक वर्ग में अजय राम, पीयूष कुमार व चिरंजीव यादव क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर की दौड़ के जूनियर बालक वर्ग में पंकज राजभर, अखिलेश यादव व अभिषेक कश्यप जूनियर बालिका वर्ग में शिवानी, अंशु राजभर व पिंकी 400 मीटर सीनियर बालक वर्ग में चिरंजीव यादव, पीयूष कुमार व अजय राम क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
निर्णायक की भूमिका विनय राय, शशि प्रकाश राय, मोहम्मद खुर्शीद, पवन कुमार राय, सच्चिदानंद राय, अजय राज सिंह, संजय कुमार पांडे, मोहम्मद गयासुद्दीन, अवनीश राय, प्रशान्त राय, विक्की सिंह, मोहम्मद तारिक, राजन ठाकुर, हैपी राय आदि ने निभाई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, उपेंद्र पांडे, नागेंद्र पांडे, प्रदीप सिंह, चेयरमैन अमरजीत सिंह, अजीत राय, अंजनी राय रहे। संचालन जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय ने किया।