फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच से हेलीपैड तक एसपीजी ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। आगामी विधानसभा 2022 के मद्देनजर जनपद में भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को हैबतपुर में आयोजित जनसभा के मंच पर करीब करीब 3.07 बजे पहुंचे। जिनकी सुरक्षा में हेलीपैड, मंच डी एरिया, जनसभा स्थल, जनता प्रवेश द्वार, पार्किंग बैरियर, कंटीजेंसी रूट, रिंग राउंड टीम, आउटर कार्डन फनल, एरिया-रिवरर एरिया, रूप स्टाफ में फोर्स तैनात रही। एसपीजी के जवानों ने मंच, हेलीपैड से लेकर डी एरिया में ड्रेस प सादे वेश में तैनात रहे।
विज्ञापन

जनपद और गैर जनपद से सुरक्षा में लगे पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी ब्लाकवार तैनात रहे। जिसका नतीजा रहा कि जनसभा के दौरान कोई अभद्रता नहीं हुई। मुख्य मार्ग से लेकर कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। इसके अलावा बम निरोधक दस्ता, स्वाट टीम, एंटी करप्शन टीम, आई विभाग, एलआई विभाग समेत अन्य खुफिया विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सादे वेश में मुस्तैद रहे। जनसभा की ओर जाने के लिए प्रत्येक गेटों पर प्रत्येक व्यक्ति का जांच हैंड मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रहा थी। जनसभा के दौरान कुल 30 ब्लॉक बनाए गए थे। प्रत्येक पंक्ति में कुल छह ब्लाक स्थापित थे। बलिया। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला अस्पताल के नए भवन के आपरेशन थियेटर के समीप सेफ हाउस बनाया गया था। इसके अलावा प्रोटोकॉल के अनुसार फिलिप एम्बुलेंस टीम सभा स्थल पर तैनात रही। इस बाबत ब्लड बैंक प्रभारी डा. धनीशंकर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर फिलिप एंबुलेंस टीम में एक यूनिट ए पॉजिटिव और एक यूनिट एबी पॉजिटिव ब्लड मौजूद रखा गया था।टीम में जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ दीपक शाह, हृदय रोग विशेषज्ञ एवं फिजीशियन डॉ मनोज कुमार, शल्य रोग विशेषज्ञ डॉ सौरभ सिंह, डॉ गौरव राय के साथ एसएलटी ज्ञानेंद्र दुबे, स्टाफ नर्स बलवीर सिंह वार्ड ब्वाय विजय कुमार आदि रहे। जबकि जिला अस्पताल के सेफ हाउस में डॉ अनिल सिंह, डॉक्टर गुंजन कुमार, डॉक्टर आरके झा, संतोष चौधरी के साथ फार्मासिस्ट मनोज कुमार, स्टाफ नर्स गीता देवी, वार्ड ब्वाय ओमप्रकाश तैनात रहे। सीएमएस दिवाकर सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर रोज आ रहे हैं वीवीआइपीज के लिए चिकित्सकीय सहायता सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही साथ दवाओं, सर्जिकल व हड्डी से संबंधित सामग्री और स्पोटिंग सामग्री सहित 24 घंटे चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराने की विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें