फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेफना-करीमुद्दीनपुर रेल खंड पर होगा स्पीड ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के फेफना-करीमुद्दीनपुर रेल खंड पर दोहरीकरण कार्य विद्युतीकरण सहित पूरा कर लिया गया है। रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर पूर्वी सर्किल सोमवार को दोहरीकृत एवं विद्युतीकृत रेल खंड का निरीक्षण करेंगे तथा स्पीड ट्रायल किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने अपील की है कि निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान इस नव दोहरीकृत एवं विद्युतीकृत रेल लाइन पर न जाएं, न ही अपने मवेशियों को जाने दें।
विज्ञापन

बलिया छपरा तक रेलवे दोहरीकरण का कार्य 610 करोड़ से कराया जा रहा है। रेलवे निरंतर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख कर रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने और विस्तार की योजनाओं पर काम कर रही है। गाजीपुर से छपरा तक के रेल खंड के दोहरीकरण का काम 2023 तक पूर्वोत्तर रेलवे ने पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस रेल खंड के दोहरीकरण के बाद जहां गाजीपुर से बलिया की दूरी एक घंटे से भी कम समय मे पूरी की जा सकेगी। वहीं इस इलाके के किसानों को बेहतर कार्गो मैनेजमेंट की सुविधा भी उपलब्ध होगी। गाजीपुर, बलिया और छपरा में सब्जियों की भारी मात्रा में पैदावार होती है। किसानों को अपने पैदावार को कम कीमत में ही लोकल मंडियों में बेचना पड़ता है। इस रूट पर रेल मार्ग के दोहरीकरण के बाद किसानों की उपज कम समय मे देश के अलग-अलग मंडियों में पहुंच पाएगी। इसके साथ ही गाजीपुर से बलिया तक कामकाज के सिलसिले में दैनिक स्तर पर यात्रा करने वालों को भी इस रूट के दोहरीकरण का यह लाभ मिलेगा कि वह अपनी यात्रा पहले की तुलना में कम समय मे पूरी कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें