बलिया। लॉकडाउन के बाद सपा की पहली बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हुई। इसमें ब्लाकों में पार्टी इकाइयों का गठन का निर्णय लिया गया।
इसके तहत 16 जून को सीयर, नगरा, 17 जून को पंदह, नावानगर,19 जून को बेरुआरबारी, मनियर, बांसडीह, रेवती, 20 जून को बैरिया व मुरली छपरा, 21जून को बेलहरी, 22 जून को हनुमानगंज, 23 जून को गड़वार, 24 जून को सोहांव, 25 जून को दुबहर और 26 जून को चिलकहर एवं रसड़ा ब्लाक इकाई का गठन किया जाएगा। बैठक में बैरिया तहसील के इम्ब्राहिमाबाद नौबरार में लगने वाले सुदिष्ट बाबा मेला की जमीन को भाजपा सरकार में ऊंची पहुंच रखने वाले लोगों की ओर से अपने नाम कराने की निंदा की गई। यह प्रस्ताव पारित किया गया कि सपा इसका पुरजोर विरोध करेगी। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा रोजगार के लिए चुनेे गए जनपदों में बलिया को शामिल नहीं करने पर रोष व्यक्त किया गया। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव कहा कि सत्तासीन जनप्रतिनिधियों को अब जनता के बीच जाने का कोई अधिकार नहीं है। बैठक में कुबेर नाथ तिवारी, हरेंद्र सिंह, विजय शंकर यादव, प्रभुनाथ पहलवान, अजय यादव, जय प्रकाश यादव, इरफान अहमद, रामजी यादव, रमेश साहनी, रबिन्द्र नाथ यादव, हरेंद्र गोड़, सुभाष यादव, राणा यादव दाढ़ी, ओमप्रकाश यादव, अमरजीत यादव, मुन्ना यादव, धनजी यादव, भरत यादव, दिलीप भाई आदि रहें। अध्यक्षता राजमंगल यादव एवं संचालन राजन कनौजिया ने किया।