फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े, सपा कार्यकर्ता अभी से विधानसभा चुनाव में जुट जाएंः रामगोविंद

Wed, 30 Oct 2019 08:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने बुधवार को कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव जीतकर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। क्योंकि प्रदेश की जनता को अच्छी सरकार देना सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सपना है। कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं। सरकार को विकास से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


वह बांसडीह स्थित सपा के विधानसभा कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। नेता प्रतिपक्ष ने उपचुनाव परिणाम पर कहा कि सपा ने तीन सीटों पर कामयाबी हासिल की, जबकि दो सीटों पर दूसरे स्थान पर रही। कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं। सरकार को विकास से कोई लेना-देना नहीं है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

आए दिन हत्या, लूट की घटनाएं हो रही हैं। देश और प्रदेश की सरकार जनता और विपक्ष के नेताओं को प्रताड़ित कर रही है। जनता की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। नौजवान बेरोजगार, किसान बदहाल, व्यापारी परेशान हैं। सरकार के पास इन समस्याओं का कोई निदान नहीं है।
विज्ञापन


कहा, लोगों का ध्यान भटकाने के लिए आपस में लड़ाया जा रहा है। कभी हिंदू तो कभी मुसलमान, कभी झूठा राष्ट्रवाद का मुद्दा उठाया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के बीच जाकर सरकार की नाकामियों को बताएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें