बलिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने जिला पंचायत के 24 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसमें वार्ड नंबर 19 से अरविंद चौहान, 22 चंद्रजीत यादव, 13 सुनीता देवी पत्नी गजाधर शर्मा, 25 अश्वनी कुमार यादव, 21 बृजेश कुमार यादव, 31 अंशु कौल, 37 इंद्रजीत यादव, 44 मीना देवी पत्नी राम दिनेश सिंह, 26 अंगद यादव, 29 अमिता देवी पत्नी मुन्ना भाई को प्रत्याशी घोषित किया है।
इसी क्रम में वार्ड नंबर 38 से साधु यादव, 51 से रजिया, 28 से उमेश यादव, 46 से प्रभुनाथ पहलवान, 56 से सुनीता देवी, 57 से पुष्पा राय, 52 से मुन्नी यादव, 34 से शारदा भारती, 20 से सुनीता यादव, 32 से अमरनाथ राम, 18 से मिथिलेश कुमार यादव, 01 से अजय यादव और वार्ड नंबर 15 से जयप्रकाश यादव को प्रत्याशी घोषित किया है।