फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान से थोड़ी राहत, तपिश फिर भी बरकरार

विज्ञापन
धूप से बचाव के छाता लेकर अपने गंतव्य को जाती युवती। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। पिछले दो दिन से उत्तर-पश्चिम की हवा ने मैदानी भागों में बरस रही आग से सोमवार को कुछ राहत जरूर मिल गई। पारा दो डिग्री सेल्सियस गिर गया। अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा। इसके बावजूद दिन में धूप गर्म थी और आंच आती रही। दोपहर में लू भी चलती रही। इसके चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग ने बूंदाबांदी की आशंका जताई है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम पारे में तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई, जिससे सुबह से ही गर्म हवा का जोर रहा। इससे लोगों का गला सूखने लगा। वहीं आर्द्रता बढ़ने से उमस भी बढ़ी, जिससे लोग पसीना-पसीना हो गए। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। लू की रफ्तार 13 किमी प्रति घंटा रही। इस समय अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 16 डिग्री का अंतर है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले चार दिनों तक गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश की भी संभावना है। भीषण गर्मी और दूसरी ओर अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की रातों की नींद उड़ा दी है। ग्रामीणों ने बताया कि दिन की बात छोड़िए रात में अघोषित बिजली कटौती होती है। इससे घंटों बिजली गुल रहती है। बिजली न आने से रात में नींद नहीं पूरी हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें