फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जिट पोल के नतीजों से कोई खुश तो कोई दिखा मायूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होती ही सोमवार की शाम से आ रहे एग्जिट पोल के नतीजों से कोई खुश तो कोई मायूस दिख रहा है। वहीं, कुछ लोग इसे फर्जी तो कुछ सही बता नतीजे बता रहे हैं। इस दौरान कुछ ने कहा दस मार्च को नतीजा देखिएगा आश्चर्यजनक होगा। कई बार एग्जिट पोल कई प्रांतों में गलत भी साबित हुआ है।
विज्ञापन

मतगणना से पहले भाजपा, सपा-सुभासपा गठबंधन, बसपा व कांग्रेस के समर्थक अपने-अपने पार्टी के जीत का दावा पेश कर रहे है। इस बीच अधिकतर एग्जिट पोल में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते हुए दिखाई जा रही है। इससे भाजपा खेमे में जहां खुशी का माहौल है, वहीं विपक्षी दल एग्जिट पोल को लेकर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। भाजपाइयों ने तो मतगणना से पहले ही जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। वैसे मामला जो भी हो 10 मार्च हो सामने आ जाएगा, लेकिन विभिन्न चैनलों द्वारा दिखाए जा रहे एग्जिट पोल के नतीजों ने विपक्षियों के नींद उड़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें