फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में करें किसानों की समस्या का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर। राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने रविवार की रात अमडरिया और कस्बे के पंचायत भवन पर जनचौपाल में लोगों से संवाद कर समस्याएं सुनीं। निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

राशनकार्ड में धांधली की शिकायत पर उपेंद्र तिवारी ने अपात्र परिवार की छंटनी कर पात्र परिवार के राशन कार्ड बनाने, वयोश्री योजना के लिए पंजीकरण कराने, शासन से मिलने वाली सुविधाओं को पात्रों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। चेताया कि 15 दिन के अंदर कैंप आदि के माध्यम से समस्या का निस्तारण करें। बताया कि जल्द ही फेफना विधानसभा में गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन कराया जाएगा। नगर पंचायत रतसड़ में बहुउद्देशीय जिम के निर्माण का आश्वासन दिया। इस मौके पर टुनटुन उपाध्याय, विजय कुमार गुप्ता, मदन राजभर, उमेश सिंह, उपेंद्र पांडेय, रविशंकर सिंह, मनोज सिंह, वीरेंद्र सिंह, रवींद्र मोदनवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें