फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 450 करोड की लागत से लगेगी सोलर प्लांट की फैक्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

जिले में 450 करोड की लागत से लगेगा सोलर प्लांट की फैक्ट्री
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरिमनी 3.0 के उपरांत निवेशक को सीडीओ ने किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। अगर सबकुछ ठीकठाक रहा तो मार्च 2024 से जिले में सौलर पैनल उत्पादन शुरु हो जाएगा। इसके लिए शासन एएमपी एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को जिम्मेदारी सौंपी। कंपनी इस प्रोजेक्ट में 450 करोड रुपये का निवेश करेगी। इस प्रोजेक्ट के शुरु हो जाने के बाद जिले के करीब 700 कुशल श्रमिकों को जिले में ही रोजगार मुहैया होगा। कंपनी के सीईओ सी. चौधरी ने बताया कि प्रोजेक्ट को स्थापित करने के लिए शीघ्र ही भूमि चयन से लगायत अन्य जरुरी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि सरकार की मंशा के अनुरुप कंपनी लोगों को रोजगार मुहैया कराने की पूरी कोशिश करेगी। बताया कि प्रोजेक्ट के आरंभ होने से एक ओर जहां बलिया के लोगों को आसानी से रोजगार के अवसर सुलभ होगा, वहीं दूसरी ओर सोलर से बिजली उत्पादन शुरु होगा।
बता दें कि शुक्रवार को औद्योगिक परियोजना की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरिमनी ञ्च3.0 के अंतर्गत 80 हजार 224 करोड़ की 1406 औद्योगिक परियोजनाओं का शिलायंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के विकास भवन के सभागार कियागया। इस कार्यक्रम में जनपद के तीन करोड़ से कम पूंजी निवेश करने वाली इकाइयों ने प्रतिभाग किया। जिसमें जनपद के उद्यमी बंधु उपस्थित थे।उन्होंने प्रधानमंत्री के अभिभाषण में प्रेरणा प्राप्त की और स्वयं का उद्योग स्थापित कर ना केवल आत्मनिर्भर बनने अपितु अन्य लोगों को भी रोजगार देने का संकल्प लिया। इसमें कपड़ा उद्योग, बिंदी उद्योग, फ्लोर मिल उद्योग तथा राइस मिल उद्योग के उद्योग बंधुओं ने प्रतिभाग किया। इसके पूर्व कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में प्रधानमंत्री ने बताया कि इन परियोजनाओं के शुरू होने से 5 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। पावर, टेक्सटाइल, आईटी, इंफ्रास्ट्रक्चर आदि के क्षेत्र में निवेश से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कृषि आधारित खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना से किसानों की आय में वृद्धि होगी। रक्षा उपकरणों के उत्पात से रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में विकास से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा सीमेंट इकाइयों की स्थापना से निर्माण क्षेत्र में मजबूती आएगी। इस अवसर पर अबरार इंटरप्राइजेज के राइस मिल उद्योग के अबरार अहमद को मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
भविष्य में और होगा निवेश: अबरार
जिले में राइस मिल में एक करोड़ तीस लाख रुपये का इंवेस्टमेंट करने वाले बेल्थरारोड के फरसाटार गांव निवासीरार अहमद ने कहा कि यह प्रायोगिक तौर किया गया निवेश है। इससे करीब 60 लोगों को रोजगार मुहैया होगा। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो भविष्य में डेढ़ करोड का निवेश करने के साफ डबल कैपसिटी की मशीने लगाई जाएंगी। इसके अलावा हाफ स्टीम की मशीन भी लगाई जाएगी ताकि वर्ष भर उत्पादन चलता रहे। मशीनों की क्षमता में बढ़ोत्तरी होने के उपरांत जिले से चावल का निर्यात भी किया जाएगा। बताया कि उन्होंने इतना बड़ा निवेश अनुभव के आधार पर किया है।
---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें