Ballia News: पखनपुरा गांव निवासी विजय यादव का परिवार होली खेलने के बाद शाम को उनका बेटा हरिकेश यादव (26) खाना खाकर सिकरियाकला-रतसर नहर मार्ग स्थित डेरा पर सोने चला गया। एक घंटे बाद ही परिवार के एक सदस्य पर फोन आया कि हरिकेश की मौत हो गई है।
बलिया के गडवार थाना के पखनपुरा गांव के समीप मंगलवार को डेरा पर हरिकेश यादव (26) का शव पड़ा मिला। शव से आंखें गायब थीं। इसकी खबर लगते ही प्रशासन में खलबली मच गई। घटना स्थल पर ग्रामीण संग भारी पुलिस बल मुस्तैद हो गई। सीओ व थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने घटना की पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
पखनपुरा गांव निवासी विजय यादव का परिवार होली खेलने के बाद शाम को उनका बेटा हरिकेश यादव (26) खाना खाकर सिकरियाकला-रतसर नहर मार्ग स्थित डेरा पर सोने चला गया। एक घंटे बाद ही परिवार के एक सदस्य पर फोन आया कि हरिकेश की मौत हो गई है। इसकी खबर लगते ही डेरा पर परिवार व आसपास के लोग पहुंच गए।
वहां डेरा के समीप नाले में खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था, उसकी एक आंख निकली हुई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। थाना प्रभारी संजय शुक्ल ने कहा कि घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर एक्सिटेंड का मुकदमा दर्ज किया गया है। आज परिवार की तरफ से कुछ आरोप लगाए जा रहे, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।