फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलेश्वर सिंह हत्याकांड : चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या व हत्या की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले में नया मोड़ ये आया है कि जलेश्वर के साथ गोली लगने से घायल हुए जिला पंचायत सदस्य पति सबल सिंह को भी इसमें नामजद किया गया है। इस मामले में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जलेश्वर सिंह के छोटे भाई नितेश कुमार सिंह पुत्र जयमंगल सिंह निवासी बैरिया पश्चिम टोला ने आरोप लगाया कि मंगलवार की दोपहर मेरे बड़े भाई जलेश्वर सिंह उर्फ बलवीर सिंह अपने परिचित वार्ड छह से जिपं सदस्य के पति सबल सिंह उर्फ अमृतेश सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह के साथ निजी वाहन से मित्र के यहां से पुछार करने गए थे।
बलिया जाते समय चिरैया मौड़ एवं देवराज ब्रह्म बाबा स्थान के बीच स्थित जौहर मिस्त्री के पास गाड़ी रोकी, तभी दो बाइक पर पांच लोग पहुंचे और भाई को गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही मैं मौके पर पहुंचा। भाई को लेकर सीएचसी सोनबरसा ले जाने लगा। उसने मुझसे बताया कि मुझे हरीश पासवान निवासी बाबूबेल थाना हल्दी, हरी सिंह निवासी बैरिया, राजनारायण पांडेय निवासी बैरिया और दो अज्ञात लोगों ने गोली मारी है। यह भी बताया कि चांदपुर निवासी अमृतेश सिंह उर्फ सबल सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह ने मुझे मरवाने की साजिश की है। हॉस्पिटल में मेरे भाई को मृत घोषित कर दिया गया। सबल सिंह को भी गोलीकांड में एक गोली लगी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर हरि सिंह, हरिश पासवान, राजनारायण पांडेय व अमृतेश सिंह उर्फ सबल तथा दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
मृतक के भाई के तहरीर पर चार लोगों के विरूद्घ नामजद तथा दो अज्ञात के विरूद्घ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। राजेश त्रिपाठी, सीओ, बैरिया
---------------
हत्या में कुख्यात हरीश भी नामजद
बलिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह की हत्या के मामले में कुख्यात अपराधी हरीश पासवान को भी मृतक के परिजनों ने नामजद किया गया है। परिजनों का आरोप है कि जमीनी और राजनीतिक रंजिश में हरीश पासवान को सुपारी देकर जलेश्वर सिंह की हत्या कराई गई है। बता दें कि हल्दी थाना क्षेत्र के बाबूबेल निवासी हरीश पासवान के विरुद्घ जनपद ही नहीं गैर जनपदों व प्रांतों में लूट, हत्या व छिनैती आदि मामलों में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि वर्तमान में वह जमानत पर बाहर है।
------------------
सूर्यकमल पांडेय गोलीकांड में आरोपी था जलेश्वर
बलिया। पांच जून 2021 की देर शाम बैरिया कस्बा स्थित पानी टंकी के सामने बदमाशों ने बैरिया थाना क्षेत्र के पायरिया निवासी सूर्यकमल पांडेय (19) पुत्र राजनरायन पांडेय को गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया था। इस मामले में पुलिस ने छह जून 2021 को घायल सूर्यकमल पांडेय की तहरीर पर बैरिया निवासी बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह, मणिराम सिंह, अंकित वर्मा व एक अज्ञात के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया था। इसमें बलवीर सिंह जेल भी गया था। वर्तमान में वह जमानत पर बाहर था। मृतक जलेश्वर सिंह की हत्या को लोग इसी ंकड़ी से जोड़कर देख रहे है। वैसे वास्तविकता क्या है यह पुलिस की छानबीन में ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें