फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीता सी बहू जो ढूंढने चले हैं आप, बेटे में..

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार। कस्बा स्थित रामलीला मंच पर मंगलवार की रात में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कवियों ने अपने काव्य पाठ के द्वारा लोगों को रात भर गोते लगवाए। इसके पूर्व डॉ. ओमपाल सिंह निडर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

गोरखपुर की कवियत्री डॉ. सत्यम बदा सत्यम ने अपनी रचना सीता सी बहू जो ढूंढने चले हैं आप, बेटे में भी राम जैसा चरित्र होना चाहिए, सबको भाव विभोर कर दिया। कवि नंदजी नंदा ने कोरोना ह ककवा, कोरोना बा आइल के द्वारा सबको खूब गुदगुदाया। फिरोजाबाद के कवि डॉ. ओमपाल सिंह निडर ने उठो साथियों निज धाम बिक न जाए, रचना सुनाकर सबको देशभक्ति में डुबोया। वहीं जिले के कवि बृजमोहन प्रसाद अनाड़ी, बब्बन सिंह बेबस ने हमरा के ले अईह साड़ी केसरिया, गाजीपुर के विनय राय बहुरंग ने जब से नशा धराइल बावन धुर हो गइल, गाजीपुर के मिथिलेश गहमरी व बलरामपुर से आए कवि अवधेश प्रताप सिंह ने कविता सुनाया। आगरा के कवि कुंवर प्रताप प्रांजल ने हुस्न का तीर चल जाए तो क्या करें, प्रस्तुत किया। बलिया के कवि अभिषेक सिंह, रिजवान, गयाशंकर प्रेमी, मुकेश चंचल व डॉ. फतेह चंद बेचैन, विजय विश्वास ने कविताएं पढ़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें