फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर प्लीज हमें पास कर दीजिएगा: बलिया में यूपी बोर्ड परीक्षा कॉपियों के मूल्यांकन में मिल रहे रुपये

Wed, 26 Mar 2025 01:05 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान गुरू जी से पास करने का मनुहार देखने को मिल रहा है। किसी कॉपी में पैसे मिल रहे हैं तो किसी में लिखा है कि सर प्लीज हमें पास कर दीजिएगा। 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान मंगलवार को परीक्षकों को कॉपियों के बीच टेप से चिपके 200 और 500 रुपये के नोट मिले। परीक्षार्थियों ने उत्तर पुस्तिकाओं में गुरुजी से मनुहार करते हुए लिखा, सर प्लीज हमें पास कर दीजिएगा। सात दिन में 75 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है।

विज्ञापन


शहर के जीआईसी, जीजीआईसी, श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज और कुंवर सिंह इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कार्य कर बाहर निकले परीक्षकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कई उत्तर पुस्तिकाओं में नोट मिले। परीक्षकों ने उपनियंत्रक को नोट दे दिए।

उधर, जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर मंगलवार को सुबह 10 से पांच बजे तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। करीब 75 फीसदी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्रीमुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज में हाईस्कूल तो कुंवर सिंह इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज में इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन


सातवें दिन कुल 62615 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। इसमें हाईस्कूल की 39402 तथा इंटर मीडिएट की 23213 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 21785 व श्रीमुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज में 17617 कॉपियां जांची गईं, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज में इंटर की 10374, कुंवर सिंह इंटर कॉलेज में 12839 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया।

हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में 1608 तथा इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में 860 परीक्षक लगाए गए थे। दो अप्रैल तक जिले में 488607 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मूल्यांकन कार्य की निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है।
विज्ञापन


बताया कि जिस गति से मूल्यांकन कार्य चल रहा है, उससे उम्मीद है कि निर्धारित अवधि से पूर्व ही जिले में मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें