जिला अस्पताल जाने वाले मार्ग पर नाला सफाई कर रखा गया सिल्ट।
- फोटो : BALLIA
बलिया। नगर पालिका परिषद द्वारा इन दिनों नगर प्रमुख बड़े नालों की सफाई कर सिल्ट को सड़कों के किनारे छोड़ने सिल्ट सड़को फैल जाने से आने जाने वालों राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर दो पहिया वाहनों के स्लिप करने का डर बना रहता है फिर भी नपा कर्मियों द्वारा सिल्ट को रोड पर मनमानी तरीके से छिड़ दिया जा रहा है। नाला साफ कर रहे मजदूरों का कहना है कि हमारा काम केवल नालों से सिल्ट निकाल कर किनारे रखना है। सिल्ट हटाने या उठवाने का काम हम लोगों का नहीं है। जिला अस्पताल के बाहर रखे सिल्ट से जाम की समस्या बनी रहती है। इसके अलावा सड़क पर खड़े होने वाले आटो, ई-रिक्शा, बस और अवैध पार्किंग से यहां जाम लगता है। सोमवार को भी अस्पताल के बाहर एक एंबुलेंस 15 मिनट जाम में फंसी रही। मौके पर होमगार्ड ने जाम में फंसे एंबुलेंस को किसी तरह निकाला।
बता दें कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन दो हजार से अधिक लोग इलाज के लिए आते हैं। बड़ी संख्या में लोग अपने निजी वाहनों से आते हैं। अस्पताल में पार्किंग की व्यवस्था होने के बावजूद भी लोग गेट के बाहर वाहन खड़ा करते हैं। इससे अस्पताल के बाहर मेडिकल अल्ट्रासाउंड कराने को लेकर रोड पर जाम लगता है। वहीं अस्पताल के बाहर अवैध रूप से लगने वाली रेहड़ी और ठेले के कारण भी जाम की समस्या रहती है। सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ व दोपहर साढ़े 12 से ढाई बजे तक जाम की समस्या रहती है।