फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में चली गोली, युवक जख्मी

विज्ञापन
दुबहर क्षेत्र के कछुआ खास में जमीनी विवाद में चली गोली से घायल अवधेश गुप्ता। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
दुबहर थाना क्षेत्र के कछुआ खास में शुक्रवार की देर रात जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई और गोली लगने से दूसरे पक्ष का एक युवक घायल हो गया। मारपीट में ससुर और बहू घायल हो गए। इस मामले में पीड़ित ने चार लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अब भी फरार है।
विज्ञापन

कछुआ खास निवासी ध्रुव गुप्ता के बड़े भाई गौरी शंकर गुप्ता गांव के ही शिवकुमार सिंह को अपने हिस्से की जमीन बेच दी हैं जो वर्तमान में कोलकाता में रहते हैं। गौरी शंकर गुप्ता की जमीन पर कब्जा करने के लिए ध्रुव गुप्ता और शिव कुमार सिंह में आए दिन कहासुनी होती रहती है। इसी को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें ध्रुव गुप्ता ने शिवकुमार सिंह पक्ष की तरफ से गोली चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने तहरीर में उल्लेख किया है कि शिव कुमार सिंह पक्ष के तीन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया और गोली चलाई। गोली मेरे पुत्र अवधेश गुप्ता के बाएं हाथ में जा लगी। इसके अलावा मुझे और मेरी बहू रेखा को काफी चोटें आई हैं। तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत शिवकुमार सिंह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। इस बाबत सीओ सिटी विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें