अमर उजाला लाइव: नगर के आर्यसमाज रोड पर सड़क के दोनों तरफ खुली दुकाने।
- फोटो : BALLIA
बलिया। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप ने शर्तों के साथ दुकानें खोलने का निर्देश दिया है। पिछले दिनों जारी नई व्यवस्था के तहत शहर में सोमवार और बुधवार को बाएं तरफ और मंगलवार और गुरुवार को दाएं तरफ की दुकानों को खोलने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा शुक्रवार को शहर की गलियों की दुकानों को खोलने के लिए अनुमति दी गई है। लेकिन इन शर्तों को तोड़ते हुए व्यापारियों ने मंगलवार को सड़क के दोनों तरफ की दुकानें खोलीं। इसकी वजह से खरीदारों की भीड़ लगी है और सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार हुई।
कोरोना के चलते लंबे समय से शहर में बंद व्यवसायी गतिविधियों को चालू करने के उद्देश्य से अगल-अलग दिनों में दाएं और बाएं तरफ की दुकानें खोलने की व्यवस्था जिलाधिकारी ने बनाई है। वर्तमान में जिले में प्रतिदिन कोरोना पाजिटिव मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में पहले से अधिक सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत है। लोगों की सैंपलिंग कराने के साथ उन्हें अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है लेकिन न तो आम लोग इसका पालन कर रहे हैं और न ही व्यापारी। मंगलवार को मंगलवार नियमानुसार दाएं तरफ की दुकानें खुलनी चाहिए लेकिन शहर में दोनों तरफ की दुकानें खुली रहीं। बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही।