फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दुकानदार के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर । गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर चट्टी पर शनिवार की देर शाम नशे में धुत युवक एक दुकान पर पकौड़ी खरीदने गया।
विज्ञापन

पैसा मांगने पर दुकानदार के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए रेफर कर दिया।
गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर चट्टी पर फेफना थाना क्षेत्र के पियरियां निवासी महेंद्र की मिठाई की दुकान है। शनिवार की देर शाम पकौड़ी खरीदने के लिए गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर कला निवासी अखिलेश यादव पहुंचा।
विज्ञापन

दुकानदार से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते अखिलेश ने दुकानदार से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उसके प्राइवेट पार्ट को ब्लेड और दांत से काट लिया।
विज्ञापन

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए रेफर कर दिया। दुकानदार की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दुकानदार की माता सुरतिया देवी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस संबंध प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदार की मां की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें