फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला, वाराणसी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगापुर के रामगढ़ में शुक्रवार की भोर में रामगढ़ सोनार टोला निवासी एक युवक को धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया। ग्रामीण दौड़कर पहुंचे तो हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवक के बयान के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया है। घायल के बड़े भाई के तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रामगढ़ सोनार टोला निवासी कृष्णा केसरी (24) शुक्रवार की सुबह अपने घर से रामगढ़-बलिहार मार्ग पर स्थित अपनी दुकान पर जा रहा था। रामगढ़ मस्जिद से 100 मीटर आगे कुछ लोगों ने उस पर हमला हमला बोल दिया। धारदार हथियार से प्रहार कर उसे लहूलुहान कर डाला। तभी आसपास के लोग मौके पर दौड़े तो हमलावर भाग निकले। ग्रामीणों घर वालों को सूचना दी। घायल युवक को जिला चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे। युवक के परिजनों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि घायल के बड़े भाई मोहन केसरी की तहरीर पर रामगढ़ निवासी मोहन कमकर, कृष्णा कमकर, चंदन कमकर, बुधन कमकर, जयप्रकाश ओझा, चंदन ओझा, पप्पू कुमार सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले कृष्णा केसरी व मोहन कमकर के बच्चों की बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

दुकानें बंद कीं, धरना दिया
रामगढ़। कृष्णा केसरी के घायल होने की सूचना जैसे सुनार टोला पहुंची ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के रामगढ़ वाले पर हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठ गए। दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी। ग्रामीणों का कहना था की जल्द से जल्द पुलिस इस मामले पर्दाफाश करे। सीओ बैरिया अशोक कुमार मिश्रा सभी को समझाते हुए धरने पर बैठे लोगों को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें