फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधाधुंध बिजली कटौती, 48 गांवों में रहा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले भर में बिजली की अंधाधुंध कटौती हो रही है। अघोषित कटौती आलम यह है कि ग्रामीण इलाकों में बमुश्किल 4-5 घंटे बिजली मिल रही है। सोहांव ब्लॉक के बसंतपुर विद्युत सब स्टेशन से पिछले 40 घंटे से आपूर्ति ठप है। इस उपकेंद्र से 72 घंटे में महज सात घंटे की ही आपूर्ति हो सकी है। इसके चलते 48 गांव अंधेरे में हैं। पेयजल का भी संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर 24, तहसीलों में 20 व ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे आपूर्ति का रोस्टर महीने भर से ध्वस्त है। विद्युत वितरण की खामियों के चलते कहीं तार टूट रहे हैं तो कहीं ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। ट्रिपिंग भी हो रही है। शहरी क्षेत्रों में पांच से सात घंटे की कटौती हो रही है तो ग्रामीण क्षेत्रों में तो 18 से 20 घंटे बिजली गुल रह रही है। सोहांव ब्लॉक के बसंतपुर उपकेंद्र से जुड़े 48 गांवों में मंगलवार की दोपहर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई और रात को केवल दो घंटे आपूर्ति मिली। इसके बाद बुधवार की सुबह दो घंटे की आपूर्ति मिली और फिर गायब हो गई जो बृहस्पति की शाम करीब पांच बजे बहाल हुई। 40 घंटे तक लगातार आपूर्ति ठप होने के कारण लोग गर्मी में परेशान रहे। पेयजल की भी किल्लत पैदा हो गई थी। चितबडागांव के लोग जर्जर और पुराने तार टूटने से परेशान हैं। रोजाना आठ से 10 बार बिजली गुल हो रही है।
लगेंगे स्मार्ट मीटर, रुकेगी बिजली चोरी
बलिया। बिजली विभाग जिले के शहरी क्षेत्र में करीब 3.54 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी कर रहा है। पहले चरण में नगर पालिका व नगर पंचायतों के एक लाख 4 हजार कनेक्शनधारियों के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। दूसरे चरण में कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इससे बिजली चोरी पर रोक लगेगी।
विज्ञापन

जिले में 60 फीसदी लाइन लॉस है। बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए स्मार्ट मीटर लगाने पर जोर दिया जा रहा है। वर्ष 2022-23 के अंत तक 3.54 लाख कनेक्शन धारकों के यहां स्मार्ट मीटर लगाने की योजना है। प्रीपेड स्मार्ट मीटर को मोबाइल की तरह ही रिचार्ज किया जा सकता है। जितने का रिचार्ज कराएंगे, उतनी बिजली का उपभोग करेंगे। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी में है। पहले चरण में नगरीय क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के यहां लगाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें