शिक्षा मित्र पर छात्र की पिटाई का आरोप लगा है। बता दें कि प्राथमिक विद्यालय के छात्र गेंद खेल रहे थे तभी गुरूजी का गुस्सा फूट पड़ा और बच्चे की पिटाई कर दी। जब घर पहुंचकर उसने अपनी मां को आपबीती बताई तब जनसुनवाई पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई गई और मामले की जांच की जा रही है।
सीयर के प्राथमिक विद्यालय नरला में कक्षा 4 में पढ़ने वाले 9 वर्षीय बच्चे को गेंद से खेलने पर शिक्षामित्र ने पीट दिया। इससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसकी शिकायत बच्चे की मां ने मुख्यमंत्री से जनसुनवाई पोर्टल पर की। जिसकी जांच के लिए उभांव पुलिस को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मालदा निवासिनी प्रतिमा गुप्ता पत्नी संजय गुप्ता की ओर से पोर्टल पर की गई शिकायत के अनुसार उनका पुत्र सर्वेश प्राथमिक विद्यालय नगला में पढ़ता है। गत 21 फरवरी को वह स्कूल गया था। इस बीच वह गेंद से खेलने लगा। यह देख विद्यालय में नियुक्त शिक्षामित्र ने उसकी पीठ पर डंडे बरसाए, जिससे वह गिर पड़ा।
पीठ पर घाव के लाल निशान बन गए। बच्चे का इलाज कराने के बाद मां ने पोर्टल पर शिकायत की। मामले में कार्रवाई के लिए उभांव पुलिस को निर्देशित किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि प्रकरण की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।