फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हृदयघात से हुई थी शिफ्ट मैनेजर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा थाना क्षेत्र के खरुआंव स्थित अमूल डेयरी के शिफ्ट मैनेजर शिवम पांडेय की मौत हृदयघात से हुई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने दी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद अटकलों का बाजार थम गया।
विज्ञापन

मेजा तहसील प्रयागराज निवासी शिवम पांडेय पुत्र ऋषिकेश पांडेय खरुआंव स्थित अमूल डेयरी में शिफ्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। घटना के दिन वह नाइट ड्यूटी करके तड़के नगरा सिकंदरपुर मार्ग स्थित अपने कमरे पर लौटे थे। प्रतिदिन की तरह वह समीप के काली मंदिर में पूजा करने गए थे। वह नल से कुछ दूरी पर गिरे मिले। पूजा करने पहुंची महिलाओं ने देख कर शोर किया। स्थानीय लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। उनकी मौत को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जाने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें