फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जनेश्वर मिश्र सेतु से जुड़ेगा डुमरांव एनएच-120

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया से रोहतास, गया, औरंगाबाद, सासाराम, धनबाद, बोकारो, रांची, आसनसोल और कोलकाता जाने की दूरी कम होने वाली है। जनेश्वर मिश्र सेतु मार्ग सीधे जीटी रोड जुड़ जाएगा। बिहार के लोगों के लिए बलिया पूर्वांचल सहित सिवान, छपरा की दूरी कम हो जाएगी। जनेश्वर मिश्र सेतु से डुमरांव मार्ग सीधे जुड़ने जा रहा है। आरा-बक्सर फोरलेन भी जनेश्वर मिश्र सेतु से जुड़ने जा रहा है। इसके बन जाने के बाद बक्सर-भरौली पुल पर लोड कम हो जाएगा।
विज्ञापन


बलिया-डुमरांव मार्ग की मंजूरी मिल गई है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से बलिया के जनेश्वर मिश्र सेतु को डुमरांव एनएच-120 से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। मंत्रालय द्वारा डीपीआर तैयार करने के लिए निविदा भी निकली जा चुकी है। चयन प्रक्रिया दिसंबर माह में पूरी हो जाने की संभावना है। इसके बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि 2025 तक डुमरांव मार्ग जनेश्वर मिश्र सेतु से जुड़ जाएगा। बलिया से सटे गंगा नदी में शिवरामपुर घाट पर 2015 में जनेश्वर मिश्र सेतु का शिलान्यास हुआ। यह पुल 2019 में बनकर तैयार हो गया। बलिया के एनएच-31 से पुल जोड़ दिया गया, लेकिन बिहार में आरा-बक्सर मार्ग से नहीं जुड़ पाया। इसके कारण अभी भी इस मार्ग पर आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब जल्द ही जनेश्वर मिश्र सेतु से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद बाजार के नए अवसर खुल जाएंगे। बलिया बिहार के लोगों को आने जाने की दूरी भी कम हो जाएगी। अभी डुमरांव जाने की दूरी 58 किलोमीटर है। बक्सर होकर सड़क बन जाने के बाद डुमरांव की दूरी 26 किलोमीटर होगी। ये कार्य बिहार का पीडब्ल्यूडी कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें