फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत दिवस पर याद किए गए महात्मा गांधी

Sat, 30 Jan 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 69वीं शहादत दिवस पर कांग्रेस भवन पर  उपस्थित कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कार्यालय पर लगे झंडे को झुकाकर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


तत्पश्चात सभागार में विचार गोष्ठी  आयोजित की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सचिच्चदानंद तिवारी ने कहा कि हम लोगों का सौभाग्य है कि महात्मा गांधी भारत में पैदा  हुए थे। उन्हें आज भी लोग पूरे विश्व में सम्मान की दृष्टि से देखते है।

 कहा कि 136 से अधिक देशों में गांधी जी की मूर्तियां लगी हुई है। इसीक्रम  में प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि गांधीजी अङ्क्षहसा और  सत्याग्रह के रास्ते पर चलकर भारतीय कांग्रेस का नेतृत्व करते हुए भारत को  अंग्रेजी सत्ता से मुक्ति दिलाई थी। बड़े दु:ख की बात है कि आज ही के दिन  सांप्रदायिक सोच के एक वहसी व्यक्ति की गोली ने राष्ट्रपिता को हमसे हमेशा  के लिए छीन लिया है।
विज्ञापन


इस मौके पर रामधनी सिंह, दीपक श्रीवास्तव, राजेंद्र  चौधरी, श्रीमती उषा सिंह, रंजीव श्रीवास्तव, गिरिश कांत मिश्रा, लल्लू  सिंह, अरूण कुमार श्रीवास्तव, राहुल सिंह, रामबदन, फूलबदन तिवारी आदि मौजूद  रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें