खनन माफियाओं के आतंक और ट्रैक्टर के व्यवसायिक उपयोग के खिलाफ वकीलों का प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस दौरान वकीलों ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट बच्चा लाल मौर्य को सौंपा।
इस मौके पर वकीलों ने कहा कि जिला प्रशासन के जानने के बाद भी अवैध खनन पर रोक नहीं लग रहा है।
कहा कि तहसील क्षेत्र में अवैध बालू खनन जोरों पर है। यहां एक तरफ तहसील प्रशासन अवैध बालू खनन को रोकने में जुटा हुआ है। तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन की जानकारी में अवैध खनन किया जा रहा है।
जिसमें हजारों ट्राली बालू और मिट्टी नगर के ओवरब्रीज होते हुए पुलिस के आंखों के सामने से गुजर जाता है। लेकिन इस पर रोक नहीं लगाई जा रही है। अवैध खनन वाले ट्रैक्टर आए दिन स्कृूली बसों और अन्य वाहनों में टक्कर मारते रहते है।
मांग किया कि हाईकोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए बालू और मिट्टी के अवैध खनन पर रोक लगाते हुए ट्रैक्टरों के व्यवसायिक उपयोग पर प्रतिबंध लगाए जाए। इस मौके पर मनोज कुमार राय हंस, प्रमोद कुमार पांडेय, सोनू गुप्ता, नीरज कुमार, गोरख नाथ पांडेय, देवनाथ पांडेय, शिवाकांत यादव, प्रेमानंद राय, लक्ष्मण गुप्ता, अनिल कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।