फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीत गए कई दशक, न खुला नया डाकघर न बढ़े सुरक्षा संसाधन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दिन-ब-दिन नगर क्षेत्र का विस्तार होता जा रहा है और शहर के समीप बसे गांव नगर में तब्दील हो रहे हैं , लेकिन आज भी कई सुविधाओं में वृद्धि नहीं हो सकी। नगर क्षेत्र में बीस साल पहले भी सात ही पोस्ट आफिस थे और आज भी वही पोस्ट आफिस है। नगर क्षेत्र में पहले से ही एक ही थाना और करीब आठ पुलिस चौकियां है। हालांकि पुलिस बूथों की संख्या में वृद्धि जरूर हुई।
विज्ञापन

नगर में एक प्रधान डाकघर कई दशकों से संचालित हो रहा है। जबकि पूर्व में रेलवे स्टेशन पर आरएमएस की सुविधा को भी करीब एक दशक पूर्व समाप्त कर दिया गया है। नगर टाउन हॉल और टीडी कॉलेज में डाकघर की शाखा कार्यरत हैं। नगर की सीमा बढ़ने के साथ ही आबादी भी बढ़ी है। डाक सेवाओं का भार भी बढ़ा है। डाकियों का कार्यभार बढ़ गया है। लेकिन उनकी संख्या में इजाफा की बजाए कमी हो गई है। पहले यहां कुल 12 पोस्टमैन हुआ करते थे लेकिन वर्तमान में 9 पोस्टमैन ही हैं। नगर क्षेत्र में शहर कोतवाली थाना हैं। इसके अलावा नगर क्षेत्र में कोई नया थाना बीते कुछ दशक में नहीं बना है। इनमें कोई वृद्धि नहीं हुई है। हां, सरकार के निर्णय के अनुसार महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए कोतवाली परिसर में महिला थाना जरूर खुला है। इसके अतिरिक्त पुलिस चौकी सतनीसराय, पुलिस चौकी बिचलाघाट, पुलिस चौकी जापलिनगंज, पुलिस चौकी ओकडेनगंज, पुलिस चौकी सिविल लाइन, पुलिस चौकी चंद्रशेखर नगर और जिला अस्पताल में पुलिस चौकी कार्यरत हैं।
-----
यहां है डाकघर की शाखाएं
शहर में डाक विभाग द्वारा करीब सात शाखाएं संचालित की जा रही है, जिनमें भृगुआश्रम, बलिया सिटी, शहीद चौक पार्क, जगदीशपुर, टीडी कालेज और सिविल लाइन आदि शामिल है।
विज्ञापन

-----
निजी कोरियर सेवाओं का कार्य बढ़ा
बदलते समय के साथ शहर में निजी कोरियर कंपनियों की फ्रेंचाइजी में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई हैं। इन कोरियर कंपनियों की बेहतर और त्वरित सेवाओं के चलते इनके कारोबार में इजाफा हुआ है। जरूरतमंद लोग, बैंकिंग संस्थान और और सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालयों में इनकी सेवाओं को पसंद कर रहे है।
----
विभाग के मानकों के अनुरूप पोस्टमैन काम करते हैं और जरूरी विभागीय सेवाओं का संचालन हो रहा है।
-उदय नारायण यादव, हेड पोस्टमास्टर, प्रधान डाकघर,बलिया।
----
नगर क्षेत्र में पहले से ही एक थाना और एक महिला थाना संचालित है। नगर में नए थाने की जरुरत महसूस की जा रही है। इसके लिए शीघ्र ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-विजय त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक, बलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें