फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम की सुरक्षा: बलिया में सपाईयों ने अधिकारियों के वाहनों की डिकी, बोनट और सीट तक को खंगाल डाला

Wed, 09 Mar 2022 08:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

एसडीएम से लगायत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों तथा खाना नाश्ता लेकर आने वाली गाड़ियों की जांच की गई।
विज्ञापन
वाहनों को चेक करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईवीएम की सुरक्षा को लेकर पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ता मंगलवार रात से ही निगरानी पर बैठ गए हैं। बलिया में बुधवार को सपाइयों ने मंडी समिति के बाहर अंदर जाने वाले सभी वाहनों की जांच की। आलम यह रहा कि अधिकारियों की गाड़ियों की डिकी, बोनट और सीट तक को उठवाकर देखा गया।

विज्ञापन


यही नहीं मंडी समिति में तैनात कर्मचारियों के लिए भोजन ले जा रहे वाहनों की भी गहनता से जांच की गई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं।

इसी क्रम में जनपद के मंडी समिति मतगणना स्थल के बाहर बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं व प्रत्याशियों के समर्थकों ने पूरे दिन डेरा डाले रखा। मंडी के अंदर जाने वाले सभी चार पहिया वाहनों की चेकिंग किया। चाहे अधिकारी हो या कर्मचारी किसी के वाहनों को नहीं बख्शा।

विज्ञापन

आलम यह रहा कि चार पहिया वाहनों की डिकी, इंजन का बोनट तथा सीट को उठाकर जांच की गई। उल्लेखनीय है कि वाराणसी प्रकरण को लेकर सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर पार्टी कार्यकर्ताओं को स्ट्रांग रूम की निगरानी रखने का फरमान सुना दिया।
विज्ञापन

इसके बाद से कार्यकर्ता बलिया में मंडी समिति के अंदर जाने वाले अधिकारियों तक की गाड़ियों को चेक करते रहे। एसडीएम से लगायत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों तथा खाना नाश्ता लेकर आने वाली गाड़ियों की जांच की गई। उनका आरोप था कि पूरे प्रदेश में भाजपा हार रही है, इसलिए भाजपा के इशारे पर प्रशासन द्वारा ईवीएम से छेड़छाड़ कर उसे स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे हम होने नहीं देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें