बैरिया। बैरिया के उपजिलाधिकारी सुरेश पाल ने सहारा इंडिया के क्षेत्रीय प्रबधक व अन्य अधिकारियों के साथ साथ शाखा प्रबन्धक लालगंज व रानीगंज को पत्र भेजकर निवेशकों का पैसा तुरन्त वापस करने का निर्देश दिया है। अन्यथा की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
कांग्रेस नेता विनोद सिंह ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर निवेशकों का पैसा वापस कराने की गुहार लगाई थी, अन्यथा की स्थिति में 25 सितम्बर से बैरिया तहसील पर निवेशकों के साथ धरना प्रर्दशन की चेतावनी दी है। इसको संज्ञान में लेते हुए एसडीएम ने सहारा इण्डिया के अधिकारियों को सोमवार को निवेशकों से वार्ता के लिए बैरिया तलब किया था लेकिन कोई भी अधिकारी एसडीएम के समक्ष नहीं आया। इसी बीच धरना प्रर्दशन की बात सुनकर क्षेत्राधिकारी चन्द्रकेश सिंह उखड़ गए और विनोद सिंह के साथ बहस होने लगी। बाद में मामला किसी तरह से शान्त हुआ।