फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कोचिंग संचालकों पर दर्ज किया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। कोरोना काल में कोचिंग का संचालन जारी रखने के आरोप में नगर के दो कोचिंग संस्थानों पर पुलिस ने महामारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोरोना महामारी में सरकार के लगातार चेतावनी के बावजूद शिवा कोचिंग सेंटर और तारा विद्या पीठ द्वारा शिक्षण कार्य जारी रखने को लेकर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गयी। पुलिस को सूचना मिली कि नगर के दो कोचिंग सेंटरों पर विद्यार्थियों का हुजूम जुट रहा है तथा शिक्षण कार्य चल रहा है। सूचना मिलने के बाद एसआई माया शंकर दूबे उक्त कोचिंग संस्थानों पर पहुंचे तो सोशल डिस्टेंसिंग का खयाल नहीं था, काफी संख्या में विद्यार्थी मॉस्क नहीं पहने थे। सैनिटाइजर आदि की भी व्यवस्था नहीं थी। इस मामले में कोचिंग संचालक हड़िया कला निवासी शिव प्रकाश तिवारी, भाखर निवासी इन्द्रजीत सिंह, रेवती निवासी उमेश कुमार भारती तथा मुन्ना यादव को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें