फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बिजली चेकिंग के दौरान कनेक्शन काटने पर एसडीओ से हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के जापलिनगंज में बिजली चेकिंग के दौरान एसडीओ ने उपभोक्ता के पति पर हाथापाई का आरोप लगाया है। इसकी खबर लगते ही विभाग में खलबली मच गई। एसडीओ ने कोतवाली में हाथापाई व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के एसडीओ टाउन ऋषिकेश सिंह जापलिनगंज में पूर्व में कटे कनेक्शन व बकाया वसूली को लेकर अभियान चला रहे थे। उसी दौरान दस दिन पूर्व बकाया में कटे कनेक्शन को जुड़ा देख भड़क गए। उन्होंने कर्मचारियों से कनेक्शन काटने व उपभोक्ता के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। उपभोक्ता द्वारा जल्द ही बकाया बिल जमा करने का आश्वासन दे कनेक्शन नहीं काटने की बात कही। उसके बावजूद लाइनमैन ने लाइट काट दिया। इसको लेकर विवाद हो गया। एसडीओ ऋषिकेश सिंह ने लक्ष्मीकांत तिवारी पर हाथापाई कर मारपीट का आरोप लगाया। कहा कि 28 अक्तूबर को बकाया के खिलाफ चले अभियान में 116 उपभोक्ता की लाइट काटी गई थी। लक्ष्मीकांत का कनेक्शन उनकी पत्नी के नाम से है, करीब 53 हजार रुपये बिल का बकाया है। उन्होंने बिना बकाया बिल चुकाए कनेक्शन जोड़ लिया, जो अपराध है। एसडीओ ने कहा कि कनेक्शन जोड़ने में अगर किसी विभागीय कर्मचारी का नाम आया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं, लक्ष्मीकांंत ने कहा कि एसडीओ आरोप गलत है। बिजली कर्मचारियों ने पत्नी से दुर्व्यवहार किया गया है। एसडीओ से पूछने पर शहर में गुमटी वाले बिना कनेक्शन के बिजली चला रहे हैं, उनपर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही, इसी पर भड़क गए। कोतवाल राजीव सिंह ने कहा कि एसडीओ ने हाथापाई की शिकायत मिली है, अभी तहरीर नहीं मिली है, आरोपी को पुलिस खोज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें