फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्क्रैप व पटना कारोबारी से होगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस से एक व्यक्ति के पास से 44,99,300 रुपये बरामद किए थे। नकदी बरामदगी की सूचना पर आयकर विभाग वाराणसी की टीम जांच कर रही है। मामले में स्क्रैप एवं पटना के कारोबारी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

बरामद धन शहर के एक स्क्रैप (कबाड़) कारोबारी से लेकर अमित कुमार शर्मा पटना पहुंचाने जा रहा था। धन सकुशल पहुंचाने के बदले कुछ पैसा मिलता था। उसे भी यह रकम इसी मद में मिली थी। टीम संबंधित स्क्रैप कारोबारी व पटना वाले व्यापारी से पूछताछ करेंगी। जीआरपी प्रभारी विवेकानंद ने बताया कि वाराणसी की टीम दोनों व्यापारियों को नोटिस जारी कर बरामद नकदी के बारे में पूछताछ के लिए बुलाएगी।
रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने पिछले कुछ माह में चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में कारतूस से लेकर नकदी तक बरामद की है। शराब तस्करों पर नकेल लगाने के लिए बिहार जाने वाली ट्रेनों में जीआरपी के जवान लगातार जांच करते हैं। दिसंबर में जीआरपी ने यात्री विश्रामालय में चेकिंग के दौरान रेवती के एक आभूषण व्यापारी के पास से 22 लाख रुपये बरामद किए थे। पैसों से संबंधित कागज न दिखाने पर बरामद रकम सरकारी खजाने में जमा करवा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें