फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलें मेधावी...हो ललक तो फलक से तोड़ ले सितारें

विज्ञापन
नगर के काजीपुरा स्थित महर्षि वाल्मिकी विद्या मंदिर में यूपी बोर्ड के परीक्षाफ घोषित होने के बाद ? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। यूपी बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में शीर्ष दस स्थानों पर रहे मेधावियों ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और परिजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि संकल्प में बल हो और इच्छाशक्ति प्रबल तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है। उन्होंने छात्रों से लगन के साथ परीक्षा की तैयारी करने की सलाह दी। इन मेधावियों में कोई प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता है तो किसी की चाह इंजीनियर बनने की है।
विज्ञापन

नरहीं थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर भरौली स्थित स्वामी सहजानंद इंटर कालेज के छात्र समीर कुमार खरवार ने हाईस्कूल की परीक्षा में 93.83 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। सोवन्था गांव के समीर की इच्छा आईएएस बनने की है। वे आज से ही अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। कोचिंग के अलावा वे घर नियमित रूप से पांच घंटे की पढ़ाई करते रहे हैं। समीर के पिता अक्षय खरवार किसान है और माता सुनीता देवी गृहिणी है। उनके बाबा सुकालू खरवार कोटे की दुकान चलाते हैं। शहर के मिश्रा कालोनी स्थित महर्षि बाल्मीकि की विद्या मंदिर के दसवीं के छात्र अंकित यादव ने 93.67 फीसद अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल किया हैं। मूल रूप से जवहींदियर गांव निवासी अंकित के पिता का नाम सुभाष यादव हैं।
केशव इंटर कालेज कुशहा ब्राह्मण की छात्रा श्वेता ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 88.60 प्रतिशत अंक पाकर जिले दूसरा स्थान किया है। श्वेता अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ गुरुजनों को देती हैं। वह सिविल सर्विसेज में जाकर देश की सेवा करनी है। भीमपुरा क्षेत्र के तिलेश्वरी देवी इंटर कालेज की छात्रा और 87.80 प्रतिशत अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान हासिल करने वाली विनीता का कहना है कि किसी क्षेत्र में सफलता अर्जित करने अटल विश्वास और हौसला होना चाहिए। उन्होंने सफलता का श्रेय गुरुजनों व परिजनों को दिया और कहा कि सिविल सर्विसेज की तैयारी कर देश सेवा करना चाहती हूं। इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप 10 की सूची में चौथे नंबर पर रहे शुभम चौबे ने हाई स्कूल की परीक्षा में 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था। शुभम सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। अंकित शिक्षक बनना चाहते हैं। रतसर कस्बा के रामलीला मैदान निवासी राघव वर्मा की बेटी ज्योति वर्मा ने इंटर में जिले में छठवें स्थान पर हैं। वह सफलता श्रेय अपनी माता सुनीता देवी को देती हैं और उसका लक्ष्य सिविल सेवा में जाकर देश सेवा करना है। इंटरमीडिएट की परीक्षा 85.60 प्रतिशत अंकों के साथ सातवां स्थाना हासिल करने वाली व ग्राम पंचायत पलिगरा कलां निवासी कंचन यादव और इसी गांव के 85.2 फीसदी अंक के साथ नौवें स्थान पर रहे अंकित कुशवाहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं।
विज्ञापन

रसड़ा क्षेत्र के कोटिया कुरेम निवासी और 92 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल की परीक्षा में नौंवा स्थान हासिल करने वाले अनिकेत राम के पिता रामबचन राम मजदूर हैं। वह आईएएस बनना चाहते हैं। संत सहजानंद आदर्श लिटिल फ्लावर गर्ल्स इंटर कालेज (परिखरा मंडी रोड) की छात्रा व रघुनाथपुर निवासी अंजू वर्मा ने हाईस्कूल की परीक्षा में 92.33 प्रतिशत अंक पाकर जिले में सातवां स्थान हासिल किया है। अंजू के पिता रविंद्र नाथ वर्मा सफाईकर्मी और माता राजरानी देवी गृहिणी। अंजू आईआईटी पास करके इंजीनियर बनना चाहती हैं। सिकंदरपुर कस्बे के मोहल्ला मिल्की निवासी और हाईस्कूल की परीक्षा में आठवां स्थान हासिल करने वाली निधि मौर्या के पिता अनिल मौर्या ने बेटी की सफलता से गदगद हैं। बेटी को हर संभव पढ़ाऊंगा।
00000
बोर्ड परीक्षा में उततीर्ण छात्रों को दी बधाई
बलिया। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जीराबस्ती के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के सभी बच्चे अच्छे अंको से उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 59 भैया सम्मलित हुए, जिसमें विवेक गुप्ता ने 85.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया,वही दीपक यादव दूसरे एवम राजा गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। इसके साथ ही इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 79 भैया सम्मलित हुए। विद्यालय के भैया बलविजय पांडेय ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभिषेक कुमार दूसरे एवम राहुल कुमार यादव तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ने सफल बच्चों मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें