फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः ऑल इंडिया क्लैट परीक्षा में उत्तीर्ण होकर सत्यवीर ने बढ़ाया मान

विज्ञापन
बांसडीह कस्बा के वार्ड नंबर आठ निवासी सत्यवीर का क्लैट में चयन होने के बाद मिठाई खिलाते उनके पिता - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
घोघा। बांसडीह नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ निवासी समाजसेवी एवं कोटेदार अरुण कुमार सिंह के पुत्र सत्यवीर सिंह ने ऑल इंडिया क्लैट की परीक्षा में 313 स्थान प्राप्त कर जिले के साथ ही बांसडीह नगर पंचायत का नाम रोशन किया है। अपने पुत्र की इस उपलब्धि पर समाजसेवी अरुण कुमार सिंह ने अपने पड़ोसियों सहित मित्रों में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

अरूण कुमार ने बताया कि सत्यवीर शुरू से ही होनहार है। इसने हाई स्कूल की परीक्षा सेंट स्टीफन स्कूल कोलकाता से 88 फीसदी, सेंट जेवियर्स स्कूल बलिया से इंटरमीडिएट की परीक्षा में 97 फीसदी मार्क पाया था। सत्यवीर ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। कहा कि उसका लक्ष्य कारपोरेट ला का है। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। कहा कि परिश्रम के सिवाय सफलता का कोई कुंजी नहीं है। सत्यवीर की इस सफलता पर बांसडीह के पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह बबलू ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें