गोपालनगर टाड़ी गांव के समीप उपजाऊ भूमि को काटती सरयू नदी की लहरे।
- फोटो : BALLIA
बैरिया। सुरेमनपुर दियरांचल के गोपालनगर टाड़ी गांव में सरयू नदी ने कटान ओशुरू कर दी है। नदी के तेज प्रवाह में कटान रोधी कार्य भी प्रभावित हुआ है। बाढ़ खंड के अधिकारी स्थिति संभालने में लगे हैं।
सिंचाई विभाग की ओर से गोपालनगर टाड़ी में सरयू नदी में हो रहे कटान को रोकने के लिए चार करोड़ रुपये की लागत से जिओ बैग लगाकर कटान रोकने का कार्य पिछले महीने कराया गया था। मंगलवार को अचानक कटान शुरू हो गई। इसमें कटानरोधी कार्य करीब 50 फीट लंबाई में व 10 फीट चौड़ाई में नदी में समा गया। अचानक कटान शुरू होने से गोपालनगर टाड़ी गांव में अफरातफरी मच गई। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अमृतलाल अपने सहयोगियों के साथ स्थिति संभालने ेमं लगे हैं। उन्होंने बताया कि नदी के कटान का बेस बदलने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। पहले ऊपर कटान होती थी लेकिन इस बार नदी नीचे से काट रही है। इसके चलते जिओ बैग के कटान रोधी कार्य का कुछ हिस्सा कटकर नदी में चला गया है। कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा है। गांव के मैनेजर यादव, सुरेंद्र यादव, श्रीराम यादव, नरेंद्र यादव, विनोद यादव, सुरेश यादव, श्रीभगवान यादव, राजनरायन यादव सहित 60 परिवारों को घर नदी में समाने का डर पैदा हो गया है।
कटान के जद में आए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर बसाया जाएगा। राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को मौके पर जांच के लिए भेज रहा हूं। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आत्रेय मिश्र, उपजिलाधिकारी, बैरिया
गोपालनगर टाडी गांव के बाढ़ विभाग द्वारा किए गए कटान रोकने के कार्य को भी काटती सरयू नदी की लहरे।- फोटो : BALLIA