फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पहले मैच में सहरसपाली ने दुबहर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला प्रशासन एवं नगरपालिका परिषद बलिया के तत्वावधान में ददरी मेला खेलगांव में शुक्रवार को टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। नौ दिन में जिले की 53 टीमों में टक्कर होगी। 29 नवंबर तक प्रतियोगिता चलेगी। पहले दिन 10 टीमों के बीच 5 मैच हुए। पहले मैच में सहरसपाली ने दुबहर को हराया।
विज्ञापन

सहरसपाली की टीम ने 43 रन बनाए। जवाब में उतरी दुबहर की टीम 42 रन ही बना सकी। इस तरह सहरसपाल की टीम ने एक रन से मैच जीत लिया। दूसरा मैच बसंतपुर व समशुद्दीनपुर बेल्थरा रोड के बीच हुआ। बसंतपुर की टीम 60 रन बनाकर आउट हो गई। समशुद्दीनपुर बेल्थरारोड की टीम निर्धारित ओवर में 54 रन ही बना सकी। तीसरे मैच में प्रिंस एलेवन ने पहले खेलते हुए 54 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालेश्वर घाट की टीम 36 के स्कोर पर ढेर हो गई।
चौथे मैच में टेकारपुर व वीरपुर के बीच हुआ। टेकारपुर की 43 रन बना सकी। वहीं, वीरपुर की टीम 36 रन पर सिमट गई। पाचवां मैच अमृतपाली व सहतवार की बीच संपन्न हुआ। सहरसपाली की टीम 62 का स्कोर खड़ा किया। वहीं सहतवार की टीम 43 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

इससे पहले मैच का शुभारंभ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के भाई धर्मेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेला का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, ईओ सुभाष कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी जवाहर यादव और अरविंद कुमार सिंह उपस्थित रहे। अंपायर की भूमिका में धर्मेंद्र पांडेय, मोहम्मद यासिर अली, दीपराज शर्मा, राजेश सिंह, आर्यन यादव, अशोक राय थे। शिब्बू सिंह ने कमेंट्री की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें