फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: <bha>--</bha>लौह पुरुष की 150वीं जयंती पर हुई 10 किमी की पदयात्रा

विज्ञापन
सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित पदयात्रा में शामिल पूर्व सांसद नीलम सोनकर, पूर्व
विज्ञापन
नरही। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के नेतृत्व में आयोजित पदयात्रा में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने प्रतिभाग किया। 10 किमी की पदयात्रा में जोश के साथ लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

देश के प्रथम गृहमंत्री की स्मृति में नरही में आयोजित जनसभा से प्रारंभ हुई पदयात्रा सोहांव के खेल मैदान पर संपन्न हुई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर ने सरदार पटेल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। पूर्व मंत्री एवं कार्यक्रम के संयोजक उपेंद्र तिवारी ने स्वागत पुष्पगुच्छ से किया। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने लौह पुरुष को नमन करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों पर प्रकाश डाला।
फेफना खेल महोत्सव में पूर्व मंत्री ने युवाओं को बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग के लिए आमंत्रित किया। भव्य तरीके से आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। चितबड़ागांव के चेयरमैन अमरजीत सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, नागेंद्र पांडेय, संजीव कुमार डंपू, उपेंद्र पांडे, मोतीचंद गुप्ता, सूर्यदेव राय, विजय वर्मा, रामनारायण पासवान, बब्बन राय, दीपक कन्नौजिया आदि थे। संचालन अंजनी राय ने किया।
विज्ञापन

100 मीटर रेस में विष्णु प्रिया प्रथम
नरहीं। सरदार वल्लभभाई पटेल फेफना खेल महोत्सव का सोहांव खेल मैदान पर पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने उद्घाटन किया। क्लस्टर एक में आयोजित खेल महोत्सव अंतर्गत 100 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में विष्णु प्रिया राय प्रथम, रिंकी कुमारी द्वितीय एवं रैना तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर रेस में जूनियर बालक वर्ग में मोहित निषाद प्रथम, उज्ज्वल कुमार यादव द्वितीय एवं फिरदौस अंसारी तृतीय स्थान पर रहे। वॉलीबॉल जूनियर बालक वर्ग में सोहांव ए की टीम ने सोहांव बी को 2-0 से मात दी। निर्णायक की भूमिका विनय राय, अनूप राय, चंद्रमणि राय, सर्वेश राय, मनीष यादव, रानू सिंह आदि ने निभाई। खेल का संचालन नीरज राय ने किया। शनिवार को फेफना खेल महोत्सव में कबड्डी, क्रिकेट का आयोजन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें