बेल्थरारोड। तहसील गेट के समीप सोमवार को अपराह्न एक युवक के पैर में एक सांप ने लपेट लिया। सांप के काटने के भय से युवक सड़क पर दौड़ने लगा। इसी बीच एक स्कार्पियो की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे सीएचसी सीयर पहुंचाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
एकसार पिपरौली बड़ागांव निवासी गोवर्धन (40) सड़क से पैदल बेल्थरारोड आ रहा था। इस बीच तहसील गेट के पास एक सर्प ने गोवर्धन के पैर को लपेट लिया। इससे बदहवास गोवर्धन ने पैर को कई बार झटका दिया, फिर भी सर्प ने पैर को नहीं छोड़ा। इस बीच भय से भाग रहा गोवर्धन सामने से आ रहे स्कॉर्पियो से भिड़ गया। इस दौरान सर्प भी उसका पैर छोड़कर भाग चुका था। गोवर्धन को सीएचसी से गंभीर स्थिति के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसके सिर, मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई। सर्पदंश से बचे गोवर्धन की हालत गंभीर है।