फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती ने जीन किया मुहाल

Mon, 27 Jun 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
सांकेत‌िक फोटो - फोटो : LOGO
विज्ञापन
जिले में अघोषित बिजली कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। गर्मी और उमस भरे मौसम में आठ से दस घंटों की बिजली कटौती की जा रही है। इससे लोगों में रोष है। ग्रामीण अंचलों का तो और बुरा हाल है यहां बिजल की आपूर्ति ही नहीं हो रही है। 
विज्ञापन



नगर  क्षेत्र में केवल चार घंटे की बिजली कटौती का शेड्यूल बनाया गया है। जिसमें  दोपहर 12 बजे से दो बजे तक तथा शाम को आठ से दस बजे तक। लेकिन ऐसा धरातल पर होता नहीं दिख रहा है। नगर क्षेत्र में सुबह शाम मिलाकर आठ से दस घंटे  की बिजली कटौती की जा रही है।

जिससे गर्मी में  फौरी तौर पर राहत नहीं मिल रही है। साथ ही साथ पानी कि किल्लत से भी लोगों को दो चार होना पड़ रहा है।  वहीं ग्रामीण अंचलो में 14 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल निर्धारित किया गया है। लेकिन वहां अबाध कटौती से किसानों सहित आम नागरिकों की हालत खराब है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गांवों में बिजली आपूर्ति बेहद खराब है। कहीं-कहीं  तो बमुश्किल ही बिजली मिल रही है। खेतो में धान की बेहन लगाई गई है। किसान बिजली के अभाव में धान की बेहन जिंदा रखने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें