फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पेंशन बंद होने का झांसा देकर ठगे 1.23 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पेंशन बंद होने और पीपीओ नंबर अपडेट कराने का झांसा देकर साइबर ठगी के शिकार हुए बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी श्याम बिहारी राम को पुलिस ने राहत दिलाई है।
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में ठगी के 1,23,807 रुपये पीड़ित को वापस कराए गए। साइबर थाना प्रभारी नदीम फरीदी ने बताया कि 26 अगस्त 2025 को श्याम बिहारी राम के पास अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर पेंशन बंद होने और पीपीओ नंबर अपडेट कराने की बात कही थी। इसी बहाने उनके साथ साइबर धोखाधड़ी की गई। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में आईटी एक्ट की धारा 66डी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शनिवार को पीड़ित की ठगी गई पूरी धनराशि वापस कराई गई। निरीक्षक नदीम फरीदी ने बताया कि पेंशन या पीपीओ अपडेट कराने के नाम पर फोन आने पर बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी या गोपनीय विवरण साझा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें