फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जाम से निजात दिलाने के लिए तय हुआ ई-रिक्शा के संचालन का रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। बैरिया बाजार में सड़कों पर जगह-जगह बेतरतीब तरीके से ई-रिक्शा खड़ा करने से जाम की स्थिति से परेशान दुकानदारों ने मंगलवार को चौकी इंचार्ज बैरिया अरुण सिंह से शिकायत कर समस्या से निजात दिलाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज बैरिया अरुण कुमार सिंह ने ई-रिक्शा चालकों व व्यापारियों के साथ बैठक कर ई-रिक्शा संचालन के लिए रूट तय की। जिसमें तय हुआ कि पश्चिम दिशा में जाने वाले ई-रिक्शा बैरिया बस स्टैंड से आगे पीपल के पेड़ के पास से रवाना होंगे। वहीं, त्रिमुहानी के तरफ सवारी के लिए नहीं आएंगे। पूरब दिशा में जाने वाले ई-रिक्शा जामा मस्जिद के पास सड़क के किनारे खड़े होंगे। वहीं से सवारी लेकर पूरब दिशा में जाएंगे और सवारी लोड करने के लिए त्रिमुहानी पर नहीं आएंगे। इसी तरह रानीगंज जाने वाले ई-रिक्शा स्टेट बैंक के आगे से सवारी लोड कर रानीगंज जाएंगे।
बैरिया त्रिमुहानी के पास सवारी के लिए नहीं आएंगे। ऐसा नहीं करने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में शैलेश कुमार, तेज नारायण, दया, विकास, दशरथ, अरुण मिश्रा आदि दुकानदार भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें