फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ट्रेनें लेट होने से रोडवेज की भर रही झोली, एक लाख बढ़ी रोज की आमदनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ठंड की आहट के साथ ही ट्रेनों की रफ्तार पर भी अंकुश लग गया है। इससे लोग बलिया से दिल्ली के लिए बसों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इससे रेलवे की आय जहां 12 लाख रुपये थी, अब घटकर 11 लाख हो गई है। वहीं, रोडवेज की आय में इजाफा हुआ है, आठ लाख की जगह 9 लाख प्रतिदिन आमदनी हो रही है।
विज्ञापन

रेलवे ने सात छठ पूजा स्पेशल ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। ट्रेनों के निरस्त व लेट लतीफ से 18 यात्रियों ने टिकट कैंसिल कराया है। दिल्ली सहित अन्य महानगरों जाने के लिए ट्रेनों के बिलंब से यात्री रोड़वेज या प्राइवेट बसों से यात्रा कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को उधरन 14007 रक्सौल-आंनद बिहार एक्सप्रेस निर्धारित समय से 4.20 घंटे विलंब से सुबह 7.55 बजे की जगह 11.42 बजे स्टेशन पर पहुंची। 04022 सीतामढ़ी गरीब नवाज स्पेशल 3.22 घंटे, 09525 नाहरलागुन स्पेशल 2.37 घंटे लेट पहुंचीं। 20506 राजधानी डाउन एक्सप्रेस एक घंटे व 12670 अप गंगा कावेरी एक्सप्रेस 5.40 घंटे विलंब से पहंुची। स्पेशल ट्रेनें ज्यादा बिलंब से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने कहा कि ठंड के कारण पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन बंद हो गया है। अन्य ट्रेनों में टिकट की वेटिंग से यात्रियों को परेशानी उठानी प़ड़ रही है। कोहरे के कारण कुछ ट्रेनें एक से दो घंटे विलंब से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें